पूर्णिया में कं’बल में ल’पेटा मिला श’व:घर के सामने खेल रहा था, 4 दिन पूर्व गा’यब हुआ था

पूर्णिया जिले के बडहराकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुदेवपुर गांव में मंगवाकर को 4 दिन पहले गायब हुए बच्चे की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

गली के कोने में डाल दिया 6 साल के बच्चे का शव और हो गए फरार; जानें पूरा  मामला - gali ke kone me daal diya 6 saal ke bacche ka shav

देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

मृतक की पहचान बडहराकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुदेवपुर वार्ड 5 के रहने वाले अमित कुमार जायसवाल के बेटा गौरव कुमार (6 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

मृतक के परिजन ज्ञानवर्धन जायसवाल ने बताया कि दिनांक 8 जुलाई के शाम को गौरव घर के दरवाजे पर बने मंदिर के पास खेल रहा था। तभी वह अचानक लापता हो गया। काफी खोज तलाश भी की गई लेकिन कहीं भी पता नहीं चला।

आज लोगों ने सूचना दी कि घर के पास कंबल में लपेटा हुआ एक बच्चे का लाश है। जब जाकर देखा तो वह लाश गौरव कुमार का था। उसकी लाश कंबल में किसी ने लपेट कर बंद पडा एक घर में फेंक दिया था।

लाश के चेहरा, गला और शरीर के विभिन्न जगहों पर चोट का निशान भी पाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बच्चे की लाश मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.