सुनील शेट्‌टी की बेटी की शादी:तीन महीने बाद शादी करेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्‌टी

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल और एक्टर सुनील शेट्‌टी की बेटी अथिया शेट्‌टी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब खबर आ रही है कि राहुल और अथिया तीन महीने बाद शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की फैमिली ने उनकी शादी की तैयारियां करना भी शुरू कर दिया है।

तीन साल से डेटिंग कर रहे अथिया-राहुल
सूत्रों के मुताबिक, अथिया और राहुल 3 महीने बाद शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने बताया कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल तीन साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अब दोनों अगले तीन महीनों के बाद अक्टूबर या नवंबर में एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

शादी की तैयारियां खुद कर रही हैं अथिया
​​​​​​​एक सूत्र ने बताया कि राहुल के माता-पिता हाल ही में अथिया की फैमिली से मिलने के लिए मुंबई आए थे। इतना ही नहीं राहुल और अथिया दोनों अपनी फैमिली के साथ अपने नए घर को देखने भी गए थे।

दोनों अपने नए घर में चल रहे काम की प्रोग्रेस को देखने के लिए वहां पहुंचे थे। कपल की शादी अगले तीन महीने बाद मुंबई में होने की उम्मीद है। दोनों परिवारों के लिए यह एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा। शादी की हर तैयारियों की देखरेख खुद होने वाली दुल्हन अथिया कर रही हैं।”

इन दिनों राहुल के साथ जर्मनी में हैं अथिया
बता दें कि कुछ दिन पहले केएल राहुल ट्रीटमेंट के लिए जर्मनी गए थे, उनके साथ अथिया शेट्‌टी भी वहां गईं थीं। इंजरी के कारण राहुल इंडिया के इंग्लैंड टूर से बाहर हो गए थे। 30 साल के राहुल को कमर में चोट आई थी, जिसकी सर्जरी कराने के लिए वे जर्मनी गए थे। सूत्र ने बताया कि राहुल लगभग एक महीने तक जर्मनी में ही रहेंगे और अथिया भी क्रिकेटर की रिकवरी होने तक उनके साथ वहीं रहेंगी।

बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने पिछले साल अहान शेट्टी की पहली फिल्म ‘तड़प’ के प्रीमियर के दौरान एक साथ अपनी पहली पब्लिक अपिरियंस दी थी। अथिया अक्सर केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों के लिए उनके साथ जाती हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.