PM के दौरे से पहले कोरोना का कहर:डिप्टी CM तारकिशोर समेत 5 मंत्री हुए संक्रमित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे से ठीक पहले कई नेताओं के लिए मायूसी वाली खबर है। दरअसल, अब PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में 5 नेता शामिल नहीं हो सकते हैं।

Tarkishore Prasad said Leading role of Bihar businessmen in Corona period  कोरोना काल में बिहार के व्यवसायियों की प्रमुख भूमिका : तारकिशोर - News  Nation

उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री लेशी सिंह और जयंत राज भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इनकी रिपोर्ट मंगलवार को आई।

दरअसल, पीएम मोदी के दौरे के पूर्व इनकी कोरोना जांच की गई थी। इधर, कोरोना पॉजिटिव होने वाले मंत्रियों में तारकिशोर प्रसाद को छोड़ सभी मंत्री JDU कोटे से हैं।

इन सभी के लिए विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष समापन समारोह में आरक्षित जगह तय थी। लेकिन सभी इस कार्यक्रम से दूरी बनानी पड़ेगी। अब ये मंत्री प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नही होंगे।

इससे पहले जदयू के एमएलसी नीरज कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, जिससे सियासी गलियारे में हड़कंप मचा था। इसके बाद जदयू एमएलसी संजय सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर उस सभी नेताओं का कोरोना जांच कराया गया, जो PM के नजदीक जा सकते हैं।

 

ऐसे में जब जांच की गई तो सूबे के 5 मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब ये सभी PM नरेंद्र मोदी का ना तो स्वागत करेंगे और ना ही मंच साझा करेंगे। उनको कार्यक्रम से दूरी बनानी होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading