ना’बालिग को भगाने वाले को पुलिस ने छो’ड़ा:कोचिंग जा रही थी लड़की, बाइक पर बैठाकर भगाकर ले जा रहे थे

सहरसा के सोनवर्षा कचहरी पुलिस ने नाबालिग महादलित छात्रा को लेकर भाग रहे दो लड़कों को पकड़ कर थाने से छोड़ दिया। मामला सोमवार संध्या की हैं, जहां पुलिस ने गस्ती के दौरान सिमरी बख्तियारपुर चौधरी टोला से एक महादलित नाबालिग दसवीं की छात्रा को लेकर भाग रहे दो युवक को बिशनपुर चौक से बरामद किया। प्राप्त जानकारी अनुसार छात्रा घर से कोचिंग पढने के लिए निकली थी।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

आरोप है कि बनमाईटहरी बथनाही निवासी विजल यादव के पुत्र राहुल कुमार एवं शिव कुमार दोनों युवकों ने नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर भगाने निकल गए।

वापसी में बिशनपुर चौक समीप सोनवर्षा कचहरी पुलिस ने तीनों को संदिग्ध समझ कर पूछताछ करना शुरू कर दिया। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़की को दोनों युवक ने बहला फुसलाकर घर से भगाया हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।

इधर लड़की के पिता, मौसा, दादी और अन्य लोगों ने थाना पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी और कहा कि मेरी पुत्री उम्र 15वर्ष कोचिंग पढने दो बजे घर से निकली थी। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर हमलोग उसकी खोज कर रहे थे। तभी थाना मे पकड़े जाने की सुचना मिली।

हालांकि, पुलिस इस मामले में कार्यवाही करने के बदले पीड़िता के परिवार वाले को धमका कर मामला मैनेज करने पड़ मजबूर कर दिया। अंतिम मे 24 घंटे बाद पीड़िता एवं हिरासत मे लिए गए।

दोनों लड़कों को थाना से पुलिस ने छोड़ दिया। इस संबंध मे थानाध्यक्ष सुशील कुमार मरांडी ने बताया कि महादलित नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले मे आवेदन नहीं मिलने के कारण सभी को छोड़ा गया हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.