सीवान में बुधवार को पेड़ से ल’टकता एक युवक का श’व बरामद किया गया। मृ’तक के परिजनों ने ह’त्या का आ’रोप लगाया है। मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पश्चिमी हरिहास पंचायत वे हरिजन टोला गांव की है। मृ’तक की मां के अनुसार, गांव के ही कुछ लोगों के साथ पैसों की लेनदेन को लेकर बेटे का विवाद था। मामले की पंचायती के दौरान बेटे को जा’न से मा’रने की ध’मकी दी गई थी।
मृ’तक की पहचान दिलीप कुमार राम (30) के रूप में की गई। युवक अपने घर से 4 दिनों से ला’पता था। परिजनों के काफी खो’जबीन के बावजूद भी युवक का कहीं भी पता नहीं चला। बुधवार को गांव के बगीचे में आम के पेड़ से झूलता हुआ दिलीप का श’व लोगों ने देखकर शो’र मचाना शुरू किया।
घ’टना की जानकारी जैसे ही मृ’तक के परिजनों को हुई ची’ख-पु’कार मच गई। इधर, घ’टना की जानकारी मिलते ही हुसैनगंज थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मृ’तक के श’व को पो’स्टमाॅर्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया है।


