पटना में डबल म’र्डर का मुख्य आ’रोपी गि’रफ्तार:पुनपुन के डूंगरी में कई टुकड़ों में का’टकर की गई थी दो लोगों की ह’त्या

पटना के पुनपुन थाना स्थित डूंमरी में दो युवकों की निर्मम हत्या करने वाला मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल एवं ₹7000 नगद भी बरामद किया है। घटना के बाद मंगलवार की शाम वह छुपकर अपने गांव के घर में पहुंचा था इसकी भनक पुलिस को लगते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पुनपुन के डूंगरी में कई टुकड़ों में काटकर की गई थी दो लोगों की हत्या | Main  accused of double murder arrested in Patna, Two people were killed in  Punpun's Dungri by

बताते चलें कि लगभग 1 सप्ताह पूर्व पुनपुन थाना के डूंगरी गांव में जमीन के पैसे के विवाद को लेकर गांव के पिंटू सिंह उर्फ हाथ कटवा ने अपने दोस्तों और परिजनों के साथ मिलकर दो युवकों की निर्मम हत्या कर डाली थी। बताया जा रहा है कि मंदार पुर गांव के टिंबल सिंह एवं चुन्नू सिंह जमीन का पैसा देने के लिए डुमरी गांव पिंटू सिंह के घर पहुंचे थे। पैसे कि लोभ में पिंटू सिंह ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर टिंबल सिंह एवं चुन्नू सिंह की कई टुकड़ों में काटकर हत्या कर डाला था।

घटना के बाद पुलिस तत्परता से दोनों युवकों को पुलिस ने पिंटू सिंह के घर से भूसा में रखे गए शव को बरामद किया था। गुस्साए लोगों ने उस वक्त पिंटू सिंह के घर में आग लगा दी थी और उसके गाड़ी को भी फूंक डाला था। घटना के बाद पुलिस ने पिंटू सिंह के मां उनकी पत्नी एवं उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया था। उस वक्त पिंटू किसी तरह वहां से भाग निकला था।

मंगलवार की देर शाम पिंटू अपने सुनसान घर में पहुंचा था। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने एक टीम गठन कर मंगलवार की देर शाम पिंटू सिंह को उसके घर से धर दबोचा है। इस बात की जानकारी मसौढ़ी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी वैभव शर्मा ने बातचीत के क्रम में दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading