पति ने प्रेमी के साथ पत्नी को पकड़ा:पहले भी प्रेमी के साथ हो चुकी है फरार, शादी के हो चुके हैं 21 साल

उत्तर प्रदेश : झांसी में पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ बंद कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। जब परिजन प्रेमी को पीटने लगे तो महिला बचाव करते हुए आगे खड़ी हो गई और मारपीट का विरोध करने लगी। महिला तीन बच्चों की मां है। उसकी 19 साल की बेटी भी पिता के साथ थी।विवाद बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी को चौकी ले गई। पति व बेटी ने पुलिस को शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने दरवाजा खोला तो परिजन कमरे के अंदर घुस गए। प्रेमी को पीट दिया।

21 साल हो चुके हैं शादी को

ग्वालियर रोड पर एक कॉलोनी में रहने वाले युवक ने बताया कि, “उसकी शादी को करीब 21 साल हो चुके हैं। पत्नी का परिवार के एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। 2017 में वो अपने प्रेमी के साथ 7 लाख के गहने और 1.20 लाख रुपए के लेकर कोटा भाग गई थी। इसके बाद पति- पत्नी ने एक दूसरे के खिलाफ कोर्ट में केस दायर कर दिया था। फिर आपसी समझौते के बाद वो पति के साथ रहने लगी थी।”

“पीछा करते हुए प्रेमी तक पहुंचा पिता और बेटी”

पति का आरोप है कि,” समझौता के बाद पत्नी अपने कमरे में रहती थी। अब पत्नी के किसी दूसरे युवक से संबंध हैं। पिछले दिनों वह बेटी के साथ पत्नी का पीछा करते हुए घर से करीब 14 किलोमीटर दूर कोछाभंवर गांव में पहुंचे। जहां कमरा में पत्नी व एक युवक बंद थे। इसके बाद बेटी ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली। पत्नी ने 5 से 7 मिनट बाद दरवाजा खोला। पिता-बेटी का कहना है कि महिला अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। अब वे चाहते हैं कि कड़ी कार्रवाई की जाए। महिला की दो बेटी और एक बेटा है।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading