सीवान में महिलाओं का दिखा रौद्र रूप, बच्चों समेत पहुंची पड़ोसी के घर और खूब चलाई लाठियां

सीवान में कुर्सी के विवाद में महिलाओं और बच्चों का रौद्र रूप देखने को मिला। दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष की महिलाएं और बच्चे लाठी-डंडे लेकर हंगामा मचाने लगे। दूसरे पक्ष के घर पहुंचे और खूब लाठियां चलाई। घर के बाहर खड़ी बाइक पर भी गुस्सा उतारा और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। दरअसल, दरवाजे के बाहर से कुर्सी ले जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के अकोल्ही गांव की है। पीड़ित पक्ष ने थाना में इसकी शिकायत की है।

दरवाजे पर लाठी से वार करती महिलाएं।

अकोल्ही गांव निवासी शैलेश राम, देवराज और धूप राम का पड़ोसी है। शैलेश राम का आरोप है कि दरवाजे पर रखी कुर्सी अक्सर दोनों पड़ोसी अपने यहां लेकर चले जाते हैं। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद शैलेश राम के घर पर देवराज और धूप राम की महिलाएं और बच्चे लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। गाली गलौज से बात शुरू हुई और दरवाजे पर लाठियां चलाई गई।

पीड़ित पक्ष घर के अंदर से आरोपियों का वीडियो बनाता रहा। महिलाओं और बच्चों ने दरवाजे पर रखी बाइक, कुर्सी समेत अन्य चीजों को लाठी-डंडों से पीटकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिलाओं और बच्चों का रौद्र रूप देख पीड़ित परिवार ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था।

इधर, वीडियो वायरल होने के बाद हुसैनगंज थाने की पुलिस हरकत में आई। पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष ने थाने में मारपीट करने और दरवाजे पर पहुंचकर तोड़फोड़ करने संबंधित मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading