मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के मोतीझील स्थित डीआरबी मॉल के दुकानदारों ने मॉल की लचर व्यवस्था के खिलाफ मॉल बंद कराकर मैनेजमेंट के खिलाफ ना’रेबाजी की।
इस दौरान दुकानदारों ने मॉल प्रबंधन के खिलाफ ना’रेबाजी करते हुए कहा कि मॉल की व्यवस्था दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है और प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसके बावजूद प्रबंधन द्वारा मेनटेनेंस के नाम पर जबरन पैसे की उगाही की जा रही है।
दुकानदारों का नेतृत्व डाउन-टाउन पिज्जा के व्यवस्थापक विक्रम कुमार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मॉल मैनेजमेंट के अधिकृत कर्मी द्वारा पिछले दो दिन पूर्व मेनटेनेंस की जबरन वसूली को लेकर उनके साथ ब’दसलूकी भी की।
उन्होंने कहा कि जब तक वर्तमान मैनेजमेंट को बदला नहीं जाएगा हमलोगों का आं’दोलन जारी रहेगा। इस दौरान डीआरबी मॉल के दुकानदारों ने मैनेजमेंट के खिलाफ आवाज बु’लंद किया।




