रोहतास DM ने बच्चों के साथ खाई एमडीएम की खिचड़ी:शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किया सम्मानित

रोहतास जिले के संझौली प्रखंड के सभी छह पंचायतों में डीएम के निर्देश पर बुधवार को जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों एवं तकनीकी पदाधिकारियों के जांच दल द्वारा, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की गहन जांच की गई। उक्त जांच दल का नेतृत्व स्वयं डीएम ने किया। जांच के क्रम में डीएम स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में भी गए। उनके द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय, अमैठी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, मसौना की जांच की गई एवं उन्नयन स्मार्ट क्लास के संचालन का जायजा लिया गया ।

डीएम ने विभिन्न कक्षाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पाठन का जायजा लिया गया। राजकीय मध्य विद्यालय, अमैठी के पठन-पाठन एवं अन्य व्यवस्था संतुष्ट हो स्कूल के सभी सभी शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि शिक्षकों को समय से स्कूल आना चाहिए, पठन-पाठन के साथ-साथ साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने सभी शिक्षकों को कलम देकर सम्मानित किया। कहा कि योगय शिक्षक ही देश और समाज का निर्माण करते हैं।

आंगनबाड़ी सेविका को भी किया सम्मानित

डीएम द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 47 का निरीक्षण किया गया। केंद्र संचालन की स्थिति संतोषजनक पाई गई, जिससे संतुष्ट होकर डीएम द्वारा आंगनवाड़ी सेविका खुशबू रानी को सम्मानित किया गया।

बच्चों को फिर पढ़ाया और उनके साथ खिचड़ी-चोखा खाया

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने स्वयं बच्चों का पढ़ाया भी और उनसे संवाद भी किया। मध्याह्न भोजन का समय होने पर बच्चों के साथ एक बार फिर डीएम ने पंगत में बैठकर एमडीएम का खिचड़ी-चोखा खाया। यह लगतार तीसरा हफ्ता था जब जांच के क्रम में डीएम ने एमडीएम का भोजन बच्चों के साथ किया। बताते ळें कि इस कारण हाल के दिनों में स्कूलों के मध्याह्न भोजन के स्तर में एवं साफ-सफाई में काफी सुधार आया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading