मुजफ्फरपुर में सड़क हा’दसे में बाल-बाल बचे सब रजिस्ट्रार:एक तेज रफ्तार बाइक को बचाने में कार हुई दु’र्घटनाग्रस्त

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र स्थित भेरगरहा चौक पर सड़क हादसे में सब रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी बाल-बाल बच गयी। कार में उनके साथ उनका ड्राइवर भी था। हालांकि किसी को गम्भीर चोटें नहीं आईं हैं। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल मच गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इस बीच बाइक सवार युवक मौके से भाग निकला।

कार का साइड वाला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त - Dainik Bhaskar

सूचना मिलने पर सकरा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। भीड़ को हटाया गया। सब रजिस्ट्रार को वहां से सही सलामत ले जाया गया। कार भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक से एक तेज रफ्तार बाइक- कार के सामने आ गयी। उसे बचाने के क्रम में सब रजिस्ट्रार के कार के ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया।

कार एक पोल को टक्कर मारकर रुक गयी। इससे साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक सवार युवक स्थानीय बताया जा रहा है। हालांकि घटना के सम्बंध में थाने में किसी प्रकार की शिकायत अबतक नहीं कि गयी है। थानेदार सरोज कुमार ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading