कैमूर जिले के दुर्गावती में बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे 2 (जीटी रोड ) पर एक अपाचे बाइक पर सवार शराब के नशे में तीन युवकों ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग में टक्कर मार दी। इस हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग महेश्वर तिवारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तीनों बाइक सवार को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दी।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी महेश्वर तिवारी 60 वर्ष शौच करने के लिए नेशनल हाईवे 2 (जीटी रोड) को पार कर खेत के तरफ गए हुए थे। शौच के बाद वापस अपने मकान पर लौट रहे थे तभी यूपी के तरफ से आ रहे एक अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी और इस हादसे में महेश तिवारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे इसके बाद पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में उनके शव को रखा।

आपको बता दें कि नेशनल हाईवे 2 पिछले 2011 से अंडर कंस्ट्रक्शन है। दरअसल नेशनल हाईवे दो को फोरलेन में विस्तार किया जा रहा है यही कारण है कि सड़क के अंडर कंस्ट्रक्शन होने की वजह से जगह-जगह डायवर्सन बनाया गया है। जिसकी स्थिति काफी खराब है। यही कारण है कि सबसे अधिक हादसा हाईवे पर डायवर्सन वाली जगह पर हो रही है। गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने एनएचएआई और कंस्ट्रक्शन कंपनी से डायवर्सन मार्ग को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।




