बारिश नहीं होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी:सीवान में खेतों में पड़ गई दरार, करोड़ों के नुकसान की आशंका

सीवान जिले में मानसून आने के बावजूद भी समय से बारिश नहीं होने से किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। चारों तरफ खेतों में सूखे की स्थिति है।जबकि धान के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है और जिले में मानसून आने के बावजूद भी बारिश ना होना इस बार किसानों के बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

सीवान में इस साल भी मानसून आये लगभग एक महीना होने को है और जिले में बारिश की स्थिति बेहद खराब है। हालात ये हैं कि जिले में हजारों एकड़ में लगी फसल सूखने के कगार पर है। खेतों में दरारें पड़ रही है और बीते 12 दिनों से बारिश नहीं हुई है। जिले के मैरवा प्रखंड के रहने वाले किसान रामानंद यादव ने बताया कि बारिश नहीं होने से किसानों की कमर टूट गई। किसान अपने अपने खेतों में बोरिंग के माध्यम से पानी का पटवन कर रहे है।महंगाई के जमाने में डीजल खरीदना है उनके बस से बाहर है। धान की फसल के लिए भरपूर मात्रा में पानी आवश्यक होता है। अब तक उन्होंने अपने फसल में तीन-तीन बार पटवन करा चुके हैं। हालांकि दो दिन के भीतर ही भीषण गर्मी की वजह से उनकी खेतों की पानी और नमी समाप्त हो जा रही है। उनके जैसा हजारों किसानों का यही अनुमान है कि बारिश हो जाएगा तो इस बार की खेती थोड़ी बहुत सुधर जाएगी। उनके खेतों में दरारे पड़े हुए है। स्थिति बद से बदतर है।

उन्होंने बताया कि बच्चों के साथ पूरे दिन खेतों में काम कर रहे हैं इस बार उनका फसल बढ़िया होगा या नहीं यह यह आने वाला समय बताएगा फिलहाल पानी नहीं होने से उनको अपनी खेती में नुकसान होने की आशंका देखी जा रही है। कृषि के जानकार बताते हैं अगर अगले 15 दिनों में बारिश नहीं हुई तो जिले में लोगों को पीने के पानी के लिए भी सोचना पड़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने 17 और 18 जुलाई को जिले में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.