बेगूसराय में बाइक का तेल खत्म होने के कारण एक बाइक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। इस दौरान उसका एक अन्य साथी मौके की नजाकत समझते हुए फरार हो गया। मामला बखरी थाना क्षेत्र की है। चकहमीद पंचायत के महादेवचक गांव के पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनके भांजा को सांप ने काट लिया था। इस कारण डाक्टर ने उसे जगाकर रखने की सलाह दी थी। वह अपने भांजा के साथ बुधवार की अहले सुबह गांव के ही सड़क पर टहल रहे थे।
![]()
इतने में एक अनजान व्यक्ति गांव की सड़क पर दिखाई पड़ा। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके बाइक का तेल खत्म हो गया है, इसलिए पेट्रोल खोज रहे हैं। पंचायत समिति सदस्य ने मदद के ख्याल से गांव में ही पेट्रोल दिलवाने की व्यवस्था करने लगे। लेकिन चोर से बाइक का टंकी नहीं खुलने पर चंदन को शक हुआ और वे कड़ाई से पूछने लगे।

इसी बीच एक चोर तो ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। लेकिन दूसरा चोर भाग गया । गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चोर को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। देर शाम पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया चोर खगड़िया जिला के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर गांव निवासी मो अशरफ है। जबकि फरार होने वाला चोर मो सलमान बताया जाता है। चोर के पास से पुलिस ने एक बाइक, पांच पीस मोबाइल, कुछ नगदी व कुछ जेवरात बरामद किया है। चोर पास के ही एक गांव से बाइक चोरी कर भाग रहा था।




