‘दोस्त पर भरोसा नहीं करना’…लिख किया सु’साइड, सु’साइड नोट में लिखा-खुद को कंट्रोल नहीं कर सका

जहानाबाद. हॉस्टल में इंटर के एक छात्र का शव फंदे से लटका बरामद किया गया। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने किसी दोस्त पर भरोसा टूटने की बात लिखी है। साथ ही सॉरी मम्मी-पापा मैं खुद को कंट्रोल नहीं कर सका की बात भी लिखी मिली। घटना बुधवार की है। इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

दोस्त पर भरोसा नहीं करना'…लिख किया सुसाइड: जहानाबाद में हॉस्टल में फांसी  लगा छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-खुद को कंट्रोल नहीं कर सका ...

मृतक की पहचान काको थाना क्षेत्र के पिंजौरा गांव निवासी सुरेश चौधरी के पुत्र कुंदन कुमार (17) के रूप में की गई। वो गांधी स्मारक स्कूल के पास स्थित कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में रहता था। कुंदन का शव फंदे से लटका मिला। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जो पेंसिल से लिखा हुआ है।

सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि कभी भी दोस्त पर भरोसा मत करना, हम दोस्त के लिए बहुत किए थे। दोस्ती पर इतना भरोसा था कि किसी को बता भी नहीं सकते। अपने आप को समझाने की बहुत कोशिश किया पर कंट्रोल नही कर पाए। अंत में लिखा है सॉरी मम्मी-पापा.. । हालांकि उसने सुसाइड नोट में दोस्त के नाम का जिक्र नहीं किया है। नोट में यह भी जिक्र नहीं है कि उसे किस तरह का भरोसा टूटा है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है।

इधर, छात्रावास अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि कुंदन रात में अपने रूम पार्टनर के साथ अच्छे से था। अचानक बुधवार की सुबह लड़का कमरे में पंखे से लटकता मिला। वहीं, जहानाबाद नगर थाना अध्यक्ष निखिल कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा घटना का कारण क्या है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading