खगड़िया में पुलिस और अ’पराधियों के बीच मुठभेड़:दारोगा और अ’पराधी को पैर में ल’गी गो’ली

खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के हथवन पंचायत के सतघट्टा गांव में पुलिस और अपराधियों के बीच गुरुवार की देर रात मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दारोगा और अपराधी को गोली पैर में लग गई। जख्मी दारोगा और अपराधी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। शेष अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई।

encounter between police criminal in khagaria alauli police officer injured  asj | खगड़िया के अलौली में पुलिस अपराधी के बीच मुठभेड़, दारोगा को लगी गोली,  सुपारी किलर गिरफ्तार

सदर डीएसपी सुमित कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की। डीएसपी ने बताया कि पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ में अलौली थाना के दारोगा राजीव कुमार को पैर में गोली लग गयी। जबकि शार्प शूटर सतघट्टा निवासी 25 वर्षीय शगुन यादव को पैर में गोली लगी है। शगुन यादव को तीन गोली लगी है। इसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज किया जा रहा है।

डीएसपी ने बताया कि जख्मी अपराधी के पास से 2 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बताया कि देर शाम अलौली थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी रौन चौक पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस जैसे ही घटना स्थाल पर पहुंची कि अपराधी सतघट्टा की तरफ भागने लगे और पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस कारण जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। अलौली थानाध्यक्ष ने बताया कि शगुन यादव क्षेत्र में सुपारी किलर के रूप मे मशहूर हैं। अलौली थाने में उसके विरुद्ध कई मामले दर्ज है। इसमें से दो बड़े हत्याकांड में शगुन जेल भी जा चुका है। एक पूर्व मुखिया और एक सीएसपी संचालक की मां की हत्या में भी नामजद हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading