युवक की गो’ली मार कर ह’त्या:रात में आम के पेड़ों की रखवाली कर रहा था

लखीसराय के लक्ष्मीपुर पंचायत के कल्याणपुर गांव के कब्रिस्तान के समीप देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी। हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी बाबूलाल सिंह के पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई। युवक पशुपालन का काम करता था। जिसका दूध बेच कर अपना जीविका चलता था।

लखीसराय में युवक की गोली मार कर हत्या - Dainik Bhaskar

इन दिनों वह बगीचे में किसानों के आम के पेड़ों की रखवाली करता था। जिनका रात में रहना सहना बगीचे में ही स्थित मचान पर होता था। सोए अवस्था मे ही युवक के सर में गोली मारी गई है। इसकी जानकारी परिजनों को तब हुई जब सुबह उसको जगाने उसकी बहन पहुंची।

घटना की जानकारी पाकर बड़हिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया है । मौके पर पहुंचे एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पीड़ित परिजन द्वारा प्राप्त होने वाले आवेदन के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.