B.Ed. परीक्षा में खुलेआम चोरी: छात्रों के पास मिले मोबाइल और नोट्स

भोजपुर में बीएड की परीक्षा के दौरान नकल का वीडियो सामने आया है। जैन कॉलेज की कक्षा में छात्र खुलेआम नोट्स और मोबाइल से नकल कर रहे थे। किसी ने इसकी सूचना DM को दे दी। वे दौड़े-दौड़े परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और छात्रों की चेकिंग करने लगे। सामने आए वीडियो में वे खुद कई छात्रों से मोबाइल छिनते नजर आए। परीक्षार्थियों के पास से मोबाइल और 100 से ज्यादा चोरी करने के लिए पासपोर्ट, चिट-पुर्जा मिले।डीएम ने इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने केंद्राधीक्षक को परीक्षा रद्द करने की अनुशंसा राज्‍य मुख्‍यालय से करने का निर्देश दिया है।

छात्रों के पास से मिले मोबाइल।

80 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया

दरअसल, शुक्रवार को जैन कालेज के दो कमरों में बीएड की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान जिला प्रशासन को सूचना मिली कि वहां बड़े पैमाने पर चीटिंग (नकल) चल रही थी। परीक्षार्थी न सिर्फ पासपोर्ट बल्कि मोबाइल से भी जमकर नकल कर रहे थे। जब DM अफसरों के साथ वहां पहुंचे और जांच किया तो कई छात्रों के पास से मोबाइल और चिट पुर्जा मिला। इस दौरान 80 परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया है।

सेंटर पर डीटीओ चितरंजन प्रसाद, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मंजूषा चंद्रा, डीआरडीए के डायरेक्टर सुनील कुमार पांडे, एसडीओ लाल ज्योति नाथ शाहदेव समेत आधा दर्जन से ज्यादा अफसरों के वहां पहुंचने से हड़कंप मच गया। जब जांच-पड़ताल शुरू की गई तो वहां की स्‍थि‍ति देख डीएम हैरान रह गए। मोबाइल और चिट-पुर्जे की भरमार लग गई। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कहा कि आज की परीक्षा रद करने की अनुशंसा करें। साथ ही सभी पकड़े गए परीक्षार्थियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.