युवक ने फां’सी लगाकर की आ’त्महत्या:अकेले किराये के मकान में रहता था, पंखे से ल’टक कर दी जा’न

रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर गली नंबर 7 के रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक परिवार से अलग किराया पर कमरा लेकर रहता था। बगल के कमरों में रहने वाले लोगों ने खिड़की से देखा कि युवक का शव पंखे से लटक रहा है। इसकी सूचना पुुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया।

गोवा में आत्महत्या की दर राष्ट्रीय औसत से लगभग हुई दोगुनी | Suicide rate in  Goa almost doubles than national average

थानाध्यक्ष ने बताया कि सुभाष नगर गली नंबर 7 के रहने वाले बुचुल राम के 20 वर्षीय पोता दिपू राम ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। सुसाइड के समय घर में अकेला था, वह यहां रुम किराया पर ले कर रहता था। जबकि परिवार गली नंबर 4 में रहते है। युवक बिजली मिस्त्री का काम कर अपना जीवन-यापन कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिला सुसाइड नोट

बताते हैं कि युवक ने कमरे में पंखे से लटक कर जान दी है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा हुआ है कि वह जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। उसकी मौत के लिए कोई अन्य जिम्मेदार नहीं है।

पिता ने भी की थी खुदकुशी

बताते हैं कि मृतक के पिता ने भी दस साल पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद इसकी मां भी छोड़ कर चली गई थी। पहले वो दादा के साथ रहता था, परंतु कुछ समय से अलग किराया पर कमरा ले अकेले रह रहा था। बताते हैं कि युवक नशा भी करता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading