मौसेरी बहन से लव मैरिज, 3 बच्चे.. फिर भी धो’खा: तलाक के लिए 15 दिन तक बंधक बनाकर पी’टा

अररिया में एक युवक ने मौसेरी बहन से लव मैरिज की और 11 साल बाद धोखा दे दिए। दोनों के तीन बच्चे हैं। अब युवक ने एक मुस्लिम लड़की से अफेयर के बाद शादी कर ली। मौसेरी बहन को तलाक के लिए कहा, जब उसने मना कर दिया तो पिटाई की। उसे कमरे में 15 दिन बंधक बनाकर रखा। भूख-प्यास से उसकी हालत खराब हो गई।पड़ोसियों ने इसकी सूचना मायके वालों को दी तो वे बेटी के ससुराल पहुंचे। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अररिया के पलासी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। परिवार वालों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

अस्पताल में चल रहा इलाज।

परिवार के विरोध के बाद शादी की

पिंकी देवी (30 वर्ष) का मायका पूर्णिया जिले के बायसी के मलहा टोली सठियारा है। पिंकी देवी की मौसी अररिया जिले के पलासी थाना के रामनगर गांव में रहती है। मौसी के बेटा शंकर शर्मा ने पिंकी देवी में 11 साल पूर्व अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और दोनों ने लव मैरिज की। इस दौरान दोनों को तीन बच्चे भी हुए।

दूसरी लड़की से शादी करके पूना चला गया

11 साल बाद शंकर शर्मा ने गांव की ही एक मुस्लिम लड़की से अफेयर चलने लगा। वह कुछ दिन पहले शादी करके पुणे चला गया। अब वह गांव आकर पहली पत्नी पिंकी देवी को तलाक देने के लिए कहा, लेकिन पिंकी ने तीन बच्चों को हवाला देकर तलाक देने से मना कर दिया।

ससुराल वालों ने भी की मारपीट

जब वह नहीं मानी तो पति और ससुराल वालों ने एक कमरे में भूखे प्यासे बंद कर दिया। सास, ससुर, देवर व ससुराल के सभी लोगों ने जमकर पिटाई की। 15 दिन बाद जब यह बात पड़ोसियों को पता चला तो मायके वालों को सूचना दी।मायके वालों ने पिंकी देवी को ग्रामीणों के सहयोग से कमरे से बाहर निकाला। 15 दिन तक प्रताड़ित होने से पिंकी की सिर्फ सांसें चल रही थी। मायके वालों ने पिंकी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.