सीवान के महेंद्रनाथ मंदिर में भ’गदड़, 3 की मौ’त:2 घंटे जल्दी खुले गेट तो मची अ’फरा-त’फरी

सिवान : सावन की पहली सोमवारी पर सीवान के महेंद्रनाथ मंदिर में भगदड़ मच गई। मंदिर में एंट्री के दौरान मची भगदड़ में दबने से 3 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 2 महिलाएं और एक युवक शामिल है। मरने वाला युवक निकेश प्रसाद उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सुंदरपुर का रहने वाला है।बताया जा रहा है कि भगदड़ के दौरान कुछ लोग तालाब में कूद गए थे। जिससे युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक घायल महिला का इलाज चल रहा है। मंदिर परिसर में कुछ देर अफरा तफरी का माहौल बन गया।

अस्पताल में रोते बिलखते मृतक महिला के परिजन।

मंदिर परिसर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि हादसे में 6 लोग घायल हैं। इसमें 3 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं। इनका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इसमें 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

लोगों के दबाव में जल्दी मंदिर खोला
हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। लोगों ने बताया कि पहले मंदिर 12 बजे खुलता था। इसबार 4 बजे खुलना था। भीड़ और लोगों के हंगामे के चलते मंदिर रात 2 बजे खोला गया। एकदम से भीड़ बढ़ गई और अफरा-तफरी मच गई। आगे भी लोग थे, पीछे भी लोग। निकलने का कहीं रास्ता नहीं था। लोग एक दूसरे को कुचलने लगे।

पुलिस ने नियंत्रण करने के लिए लाठियां भांजी
एक और श्रद्धालु ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कई लोगों को चोट भी आई। पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं थी। पुलिस अगर लाठीचार्ज नहीं करती, लोगों को समझाती तो हालात इतने नहीं बिगड़ते। घायलों के इलाज की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। लोग अपने अपनों को लेकर इधर-उधर भाग रहे थे।

इनकी मौत और ये घायल हैं

भगदड़ में मरने वालों की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सुंदरपुर के रहने वाले दुर्गेश प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र निकेश प्रसाद,जीरादेई थाना क्षेत्र के पथार गांव निवासी दिलीप बैठा की 50 वर्षीय पत्नी सोहागमति देवी, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी मुस्ताक चौधरी की 55 वर्षीय पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है।

जबकि घायलों में: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी दीनानाथ यादव की 60 वर्षीय पत्नी अजोरिया देवी,थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी जनक देव भगत की 45 वार्षिय पत्नी शिव कुमारी,दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा निवासी 26 वर्षीय प्रिया कुमार,28 वर्षीय सुनीता कुमारी के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाना पुलिस और चैनपुर महादेवा ओपी पुलिस मंदिर परिसर में सुरक्षा घेरा बना दिया है। पूजा करने वाले श्रद्धालुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही धक्का-मुक्की करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी किया गया है। वही भीड़-भाड़ इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है। घटना सुबह तकरीबन 3:00 बजे की है। फिलहाल मंदिर में स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading