छपरा : रात में छुट्टी लेकर घर आने की बात किया NSG कमांडो, सुबह मौत की खबर आई

छपरा के एक फौजी जवान का अरुणाचल प्रदेश में मौत हो गया। मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव मातम का माहौल हो गया। मृतक आर्मी के बिहार रेजिमेंट में बतौर NSG कमांडो कार्यरत था। मृतक का पहचान सारण जिला के एकमा थाना क्षेत्र के बेतवालिया गांव निवासी विकेश कुमार गिरी (33 वर्ष) पिता हीरालाल गिरी बताया जा रहा है।

मृतक बिकेश इनदिनों इंडियन आर्मी के NSG कमांडो के रूप में अरुणाचल प्रदेश के चीन सीमावर्ती क्षेत्र में कार्यरत थे। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। सोमबार को सहकर्मियों द्वारा फोन कर परिजनों को जानकरी दी गई। मौत की ख़बर मिलते ही परिजनों में चीख़ पुकार मच गया।

स्थानीय लोगो ने बताया कि बिकेश के मौत की ख़बर सोमबार के को उनके सहकर्मी और अधिकारियों द्वारा दिया गया। मंगलवार को मृतक का शव एकमा के परसा बेतवालिया पहुचेगा। बिकेश कुमार का शादी 8 साल पूर्व प्रतिमा देवी के साथ हुआ था।

मृतक को एक लड़का तथा एक लड़की है। परिजनों ने बताया कि मृतक बिकेश रविवार के रात परिजनों से बात करते हुए छुट्टी लेकर घर आने की बात बता रहा था लेकिन मौत की ख़बर आयी। मौत के ख़बर के बाद परिजन बेसुध पड़े हुए है। पत्नी प्रतिमा देवी रोते रोते मूर्छित हो जा रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading