बिहार में 24 घंटे में बरसेंगे बदरा:20 जुलाई से तेज बारिश के आसार; मानसून के रुठने से 35 जिलों में सूखे जैसे हालात

पटना। बिहार में बारिश का इंतजार 24 घंटे में खत्म हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 20 जुलाई से प्रदेश का मौसम बदल सकता है। सूखे जैसे हालात के बीच तेज बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें मानसून राज्य में अपने समय से थोड़ी देर से पहुंचा था। शुरुआत में बिहार के कई हिस्‍सों में अच्‍छी बारिश रिकॉर्ड की गई। उसके बाद मानसून मानो रुठ सा गया। बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी और उमस ने खूब परेशान किया। कम बारिश के कारण प्रदेश में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए। अब भारतीय मौसम विभाग ने 20 जुलाई से मौसम के मिजाज में परिवर्तन आने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने बिहार में बारिश को लेकर एक अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई से बिहार में अच्‍छी बारिश होने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में हल्की-फुल्‍की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज बारिश होने का भी पूर्वानुमान जताया गया है।

बिहार के 35 जिलों में सुखाड़ जैसा माहौल बन गया है। धूप और गर्म हवा जमीन की नमी को खत्म कर रहा है। बिहार में खेती बारिश पर निर्भर है। अच्छी बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं। फसलों के बर्बाद होने का डर है। अब अगर बारिश नहीं होती है तो किसान बड़ी मुसीबत में आ जाएंगे। मौसम विभाग ने 19 को भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading