अथिया शेट्टी और केएल राहुल 2023 में करेंगे शादी:जनवरी या फरवरी में लेंगे सात फेरे, तारीख पर अटका मामला

इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इस साल शादी के बंधन में नहीं बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल की फैमिली ने अपने प्लान्स में कुछ बदलाव किए हैं। यह शादी नवंबर या दिसंबर में न होने के बजाए, अगले साल यानी 2023 की शुरुआत की जनवरी या फरवरी में हो सकती है। संभावना है कि ये शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी।

Athiya Shetty On Wedding And Live In With KL Rahul | अथिया शेट्टी ने शादी  और लिव-इन पर की बात

शादी के बाद नए घर में शिफ्ट होंगे अथिया-केएल राहुल

मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि शादी के बाद अथिया और केएल राहुल नए घर में शिफ्ट होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल मुंबई के पाली हिल में संधू पैलेस की आलीशान बिल्डिंग में अपना नया घर लेंगे।

साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल और अथिया साउथ इंडियन वेडिंग करेंगे, क्योंकि सुनील शेट्टी का जन्म मुल्की, मैंगलोर में एक मंगलोरियन फैमिली में हुआ और वो एक साउथ इंडियन हैं। वहीं राहुल भी एक मंगलोरियन फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। इसलिए अथिया-केएल राहुल साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से ही शादी करेंगे।

राहुल और अथिया का रिलेशनशिप

केएल राहुल और अथिया एक दूसरे को 3 साल से डेट कर रहे हैं। काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। लेकिन बाद में कपल ने अथिया के भाई अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग के दौरान अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। अथिया अक्सर केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में उनके साथ स्पॉट की जाती हैं।

अथिया ने 2015 में की थी करियर की शुरुआत

अथिया ने 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म ‘हीरो’ में काम कर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने दो और फिल्मों में भी काम किया है, जो हैं फिल्म ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में उन्होंने एक वेब शो साइन किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading