मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र में लड़की पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पड़ोसी ने एक वृद्ध और लड़की को पीट-पीटकर किया गंभीर रूप से घायल। यह मामला कमलपुर गांव के धोबी टोल की है। यहां घर के ही बगल के लोगों ने लड़की पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पिता और बेटी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

मारपीट के बाद उन लोगों ने ही घायल को मधुबनी सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, अस्पताल में मौजूद मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले दूसरे पक्ष के सुमन कुमार ने बताया कि यह व्यक्ति मेरे घर में घुसकर लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। वहीं, सुमन कुमार का कहना है कि हम ने मारा है तो इलाज भी हम ही कर आएंगे

घायल के साथ आए अस्पताल में जब उस लड़के से पूछा गया कि इस व्यक्ति को किसने मारा है तो उस लड़के ने बताया कि हम लोगों ने ही ने इसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। और हम लोग ही इसका इलाज करवाएंगे। वहीं जब घायल से कुछ पूछने पर वहां पर मौजूद दूसरे पक्ष के लोग उसे डरा और धमका रहे थे किसी को भी कुछ नहीं बोलना है जिससे घायल व्यक्ति डरे और सहमे हुए थे।

वहीं, घायल परिजन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इन लोगों के बीच दोपहर में भी झड़प हो रही थी। जिसके बाद दोनों को समझा-बुझाकर अलग किया लेकिन कुछ समय बाद फिर क्या हुआ कि इन लोगों ने लड़की और उसके पिता के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घायल की पहचान कमलपुर गांव के धोबिया टोल निवासी रामलखन महतो के रूप में हुई है। वहीं, इस घटना के संबंध में अभी किसी भी प्रकार का आवेदन स्थानीय थाना में नहीं दिया गया है।


