मुजफ्फरपुर जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। वही, घटना में महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वही, मौके पर स्थानीय लोगो की भारी भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि रास्ते को लेकर दो पक्षो में विवाद चल रहा था। इसी बीच दोनो पक्ष में विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष और हमला कर दिया। इसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो युवक व एक महिला घायल हो गई। मृतक 45 वर्षीय लालू सहनी थे। जबकि, घायलों में करण कुमार, सोनू कुमार व एक महिला शामिल हैं।

इधर, घटना के बाद लोगो मे इसकी जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस में घटनास्थल की छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। जबकि, घायलों को इलाज के लिए भेजा। इधर, घटना के बाद आरोपी पक्ष फरार बताए जा रहे है। मृतक के भाई राजू सहनी ने बताया कि बीते 3 दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था।
इसको लेकर आरोपी पक्ष ने रास्ता पर गंदगी फैला दिया। जिसे लालू ने साफ किया। रास्ता पर से गंदगी साफ करने पर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद धारधार हथियार से उनपर हमला कर दिया गया। बीच बचाव करने पहुंचे लोगो पर भी हमला कर दिया गया। इसमे अन्य लोग घायल हो गए। इधर, पुलिस घटना के बाद परिजनों का बयान दर्ज करने की कवायद में जुट गई है। वही, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



