मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड के विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 में शौच के लिये गईं महिला की जेसीबी के द्वारा खुदाई किए हुए गहरे गड्ढे के पानी में डूबने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान विशनपुर पंचायत के विशनपुर गांव के वार्ड संख्या 4 के रंजन सहनी की 39 वार्षिया पत्नी उषा देवी के रुप में पहचान की गई हैं।घटना बुधवार की अहले सुबह 4 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अहले सुबह मृतका शौच के लिये गई जहां जेसीबी के द्वारा खुदाई की गई गहरे गड्ढे में पानी होने की वजह से मृतका महिला का पांव फिसल जाने के कारण गहरे पानी में जा डूबी।
![]()
गांव के लोग जब उस ओर गए तो देखा जेसीबी के द्वारा खुदाई किए गए गड्ढे में महिला के शव को तैरते हुए देखा। गहरे गड्ढे में शव तैरने की जानकारी पूरे इलाके में फैल गई, वही इस घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी.वही इस घटना की सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी गई।जहां सूचना पाते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और गहरे गड्ढे से तैरते हुए सबको स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाल कर अपने कब्जे में लिया। बेनीपट्टी पीएचसी लाया, जहां कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

उधर घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पूर्व मुखिया सह वर्तमान पंसस रजिया देवी और सामाजिक कार्यकर्त्ता हरिलाल पासवान सहित अन्य लोगों ने अंचल प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिये जाने का आग्रह किया है।




