बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, 25 जुलाई से काउंसलिंग शुरू

पटना। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा (एलएनएमयू) ने बुधवार को बिहार बी.एड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए परिणाम जारी किया। उम्मीदवार जो बिहार बीएड 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए 6 जुलाई को उपस्थित हुए थे वह अपना स्कोरबोर्ड आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार में बीएड कॉलेजों में 35 हजार सीटें हैं। साथ ही बिहार बी.एड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी ने यह स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग और नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक है।

CET BED 2022 काउंसलिंग और नामांकन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 25 जुलाई, 2022 से शुरू होकर 4 अगस्त, 2022 तक चलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading