दूसरी सोमवारी को बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था:भारी वाहनों के मार्ग में किया गया बदलाव

पहली सोमवारी को मुजफ्फरपुर में NH-28 पर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। भारी वाहनों के प्रवेश के कारण भीषण जाम लग गया था। इसे देखते हुए आने वाले दिनों में सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश DM प्रणव कुमार ने दिया है। मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी से आने वाले बड़े वाहनों को भगवानपुर ओवर ब्रिज के सर्विस लेन के माध्यम से रेवा रोड डायवर्ट किया गया था। सर्विस लेन दोनों तरफ संकरा होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इस पर विचार मंथन किया गया। निर्णय लिया गया कि उक्त जिलों से आने वाले बड़े वाहनों को रामदयालु ओवरब्रिज से काजीइंडा के तरफ रुख किया जाएगा। जहां से वाहन सीधे समस्तीपुर जा सकेंगे एवं महुआ रोड से पटना की ओर वाहन जा सकेंगे।

अधिकारियों के साथ बैठक करते DM। - Dainik Bhaskar

पहली सोमवारी एवं रविवार को प्रभात सिनेमा चौक से हरिसभा चौक तक रौशनी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि इन सभी जगहों पर हैलोजन लाइट लगाने की व्यवस्था करें। वाच टावर की ऊंचाई थोड़ी कम करने का भी निर्देश दिया गया। मुख्य नियंत्रण कक्ष में प्रकाश की व्यवस्था और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया।

रविवार से बन्द रहेगा आवागमन

प्रजापति ब्रह्मा कुमारी के बगल की गली जो रिलायंस पंप के पास निकलती है वहां एंट्री पॉइंट पर बैरिकेडिंग की जाएगी और रविवार की शाम से सोमवार के 2:00 पर आवागमन बंद रहेगा। इसका भी आदेश शीघ्र निर्गत किया जाएगा।बैठक में सभी वरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के बीच परस्पर समन्वय बना रहे। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.