मुजफ्फरपुर में भीषण आ’ग लगने से होटल जलकर राख:एक मवेशी भी जिं’दा ज’ल गया

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना के बखरी रोड सिपाहपुर में देर रात एक चाय नाश्ता के होटल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा होटल जलकर खाक हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त होटल संचालक राजकुमार सिंह और उसकी पत्नी बच्ची देवी भी वहीं मौजूद थी। दोनों किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई।

आग लगने से होटल जलकर राख। - Dainik Bhaskar

आगलगी की सूचना पर स्थानीय लोगो ने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में एक मवेशी भी जिंदा जल गया। होटल संचालक राजकुमार की पत्नी बच्ची देवी ने बताया कि जानबूझकर किसी ने होटल में आग लगा दी है उन्होंने बताया इस घटना में करीब एक लाख की संपत्ति की नुकसान हुई है।

बताया कि रात को होटल बंद कर वे लोग अंदर में सोए हुए थे। हमेशा होटल में ही सोते हैं। इसी दौरान अचानक से अंदर में धुंआ भरने लगा। नींद खुली तो देखा कि होटल में आग लगी हुई है। वे लोग तुरंत वहां से निकलकर भागे। इसके बाद मदद के लिए शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास से काफी लोग जुट गए। पानी और बालू मिट्टी फेंककर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन, आग की लपटें तेज हो गयी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। पूरा होटल जलकर राख हो चुका था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading