युवक ने की आ’त्महत्या:परिवारिक कलह के कारण उठाया कदम, युवक हर दिन श’राब पी’कर घर में करता था हंगामा

जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के कोलुहा में एक युवक ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लr। मृतक युवक की पहचान चंदन राम 35 वर्ष पिता सुरेश राम के रूप में हुई। मृतक शादी शुदा था। मृतक की यह दूसरी शादी है, जो 5 साल पहले हुई थी। इनके दो बच्चे भी है। मृतक युवक घर का इकलौता वारिस था, जो एक निजी अस्पताल में सफाईकर्मी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। युवक के पिता की मौत बहुत पहले हो गई है। बताया जाता है की युवक की पहली शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। पहली पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

जमुई में युवक ने की आत्महत्या: परिवारिक कलह के कारण उठाया कदम, युवक हर दिन  शराब पीकर घर में करता था हंगामा – Bharat News India

इधर, घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा खैरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।जानकारी अनुसार युवक हर रात शराब पीकर आता था और घर में सभी के साथ मारपीट करता था। रात में अपनी मां से झगड़ा करने के बाद अलग रूम में सोने चला गया। सुबह जब परिवार के लोग उठे जगाने के लिए रूम का दरवाजा खोलने के लिए आवाज दे रहा था। काफी देर से दरवाजे को खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खोला गया तो परिजन ने खिड़की से देखा की वह घर में लगे एक लोहे की कड़ी से फांसी लगा लिया है।जिससे उसकी मौत हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो युवक की पहली पत्नी की मौत का कारण भी शराब पी के आना और मारपीट करना बताया जाता है। जिससे तंग आकर वह फांसी लगा ली थी।पहली पत्नी की मौत होने के कारण युवक को कुछ दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि हर एक दो दिन के बाद पति पत्नी में नोक झोंक होती रहती थी। युवक को मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading