सीवान में हा’दसों का क’हर जारी:खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, युवती की मौ’त

सीवान में लगातार हादसों का कहर जारी है। गुरुवार की सुबह खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार से आ रही एक स्कार्पियो की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के कर्णपुरा जिन बाबा के समीप की है। वहीं घटना में मृतका की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसांव टोला नगरी निवासी बलिस्टर यादव की 17 वर्षीय पुत्री संजू कुमारी के रूप में हुई है। जबकि घायलों में एक ही गांव के रहने वाले लगभग 28 वर्षीय श्रीलाल पंडित, 16 वर्षीय निशा कुमारी, 18 वर्षीय काजल कुमारी, 22 वर्षीय उपेंद्र प्रसाद, 40 वर्षीय मुखदेव राय, 32 वर्षीय लाल की देवी, 45 वर्षीय स्वरूप राय आदि शामिल हैं।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि यह सभी लोग एक ही स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर गोरखपुर किसी डॉक्टर के पास इलाज कराने जा रहे थे। घटना के संबंध में पीड़ित लोगों के परिजन हरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गांव के कुछ लोग भाड़े पर स्कार्पियो बुक करके गोरखपुर इलाज के लिए किसी डॉक्टर के पास जा रहे थे। तब यह घटना घटित हो गई। इधर घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मंच गई। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद लोगों की सहयोग से स्कॉर्पियो में फंसे यात्रियों को एक-एक करके बाहर निकाला गया।

तकरीबन आधे घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद सभी को निकालकर सीवान सदर अस्पताल एंबुलेंस में लादकर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा था। स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान दूसरी गाड़ी से साइड लेने के दौरान वह सीधे ट्रक में जाकर टकरा गई। जिसके बाद यह घटना घटित हो गईं। इधर हादसे में संजू कुमारी की मृत्यु होने के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिछले 24 घंटे के भीतर यह पांचवी मौत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading