सीतामढ़ी में नुपूर शर्मा वि’वाद में अंकित पर चा’कू से ह’मला करने वाले एक आ’रोपी मोहम्मद निहाल की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। वहीं दूसरे ने खुद को नाबालिग बताते हुए अपने कागजात पेश किए हैं। कागजातों के अनुसार वह 17 साल का ही है।
उसे बाल सुधार गृह भेजे जाने की बात कही गई है। इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। मामले की सुनवाई पुपरी कोर्ट के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी (SDJM पुपरी) मृत्युंजय कुमार की अदालत में हो रही है। वहीं दो अन्य फ’रार आ’रोपियों की त’लाश में पुलिस जुटी हुई है।
इधर दरभंगा के DMCH से डिस्चार्ज होने के बाद अंकित बुधवार को अपने घर नानपुर लौटा है। यहां उसके घर की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। अंकित से मिलने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता उसके घर पहुंच रहे हैं।
कल पुपरी डीएसपी विनोद कुमार ने भी अंकित के घर जाकर उसका हाल जाना था और पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराने की बात कही थी। परिवार ने उनसे फ’रार चल रहे दो अन्य आ’रोपियों को जल्द गि’रफ्तार करने की मांग की है।
बता दें कि 15 जुलाई को नूपुर शर्मा का वीडियो देखने के दौरान नानपुर के शिवालय चौक पर अंकित पर चा’कू से ह’मला कर दिया गया था। इसमें मुख्य आ’रोपी मोहम्मद निहाल के अलावा खुद को नाबालिग बताने वाले एक युवक को गि’रफ्तार कर लिया था। इसके अलावा अन्य पांच अज्ञात को आ’रोपित किया गया था, जिसकी त’लाश में पुलिस जुटी हुई है।
