भागलपुर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम तेज:शहर में बनेगा अल्टरनेट बायपास

भागलपुर में स्मार्ट सिटी के कामों में काफी तेजी आई है। जिसको लेकर जिलाधिकारी से लेकर नगर आयुक्त सभी लागतार मॉनिटरिंग कर रहे है। गुरुवार को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने शहर के घंटा घर, आदमपुर, मायागंज जैसे इलाको का निरीक्षण किया। साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कामों में गति लाने को लेकर नगर आयुक्त समेत सभी पदाधिकारी तेजी मॉनिटरिंग की जा रही है। उसी क्रम में हमलोग सारे जगहों का निरीक्षण कर रहे है।

स्मार्ट सिटी को मिला विस्तार, पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ को  होगा बड़ा फायदा - Bihar Smart city News Smart city gets extension of two  years Patna Bhagalpur Muzaffarpur ...

अल्टरनेट बायपास का काम अगले सप्ताह से होगा शुरू

जिलाधिकारी ने बताया कि भागलपुर को एक अल्टरनेट बायपास शुरू होने जा रहा है। जिसका काम अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। ये बायपास शहर के घंटा घर से मायागंज अस्पताल को जोड़ते हुए विक्रमशिला पूल को जोड़ेगा। उस बायपास में नाला रोड सोलर लाइटिंग की सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बायपास में पाइपलाइन का काम पहले होना है,ताकि बाद में रोड को किसी तरह का दिक्कत न हो।

अतिक्रमण मुक्त होगा शहर

जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में जो नाले खुले है उस पर भी काम तेजी से किए जा रहे है। साथ ही उन्होंने बताया कि हटिया रोड में जो नापी के दौरान अतिक्रमण पाए गए है। उसे भी दो सप्ताह का नोटिस देकर जल्द खाली कराया जाएगा। हटिया रोड को भी सोलर लाइट लगाकर काफी खूबसूरत बनाया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा जो स्वीकृति दी गई है कि भोलानाथ पुल पर भी आरओबी बनना है। उसमे भी अतिक्रमण पाई गई है उन्हे भी हटाया जाएगा।

शहर की खूबसूरती बनेगा सैंडिस कंपाउंड जिम,स्विमिंग पूल सब बनेगा

जिलाधिकारी ने बताया कि सैंडिश कंपाउंड में भी काम तेजी से चल रहा है। जहां स्विमिंग पूल, जिम,कैफेटेरिया सबका काम तेजी से चल रहा है। ये सारे काम अगले दो महीने में कंप्लीट हो जायेगा। इस कंपाउंड में स्टेशन क्लब का जीर्णोधार भी हो रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि तिलकामांझी के आस पास के सभी सड़को को डेढ़ से दो मीटर चौड़ा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर अगले 6 महीने में शहर का स्वरूप बदला जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading