बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य भर में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश होने की उम्मीद को लेकर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। धान रोपनी की उम्मीद बढ़ गई है।
इससे पहले गुरुवार को मौसम विभाग की ओर से अरवल, जहानाबाद, नालंदा और शेखपुरा जिले के कुछ हिस्सों में दोपहर तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया था।
गौरतलब है कि बिहार में मॉनसून संबंधी गतिविधियों के फिर से सक्रिय होने से राज्य में बारिश का दौर शुरू हो गया है। इस बीच व’ज्रपात से सूबे में क’हर टू’टना भी शुरू हो गया है।
बुधवार को 24 घंटे के भीतर राज्य में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 8 लोगों की जा’न चली गई। सबसे ज्यादा सारण जिले में दो लोगों की ठनका गिरने से मौ’त हुई। वहीं, सीवान, नालंदा, बेगूसराय, गया, खगड़िया और समस्तीपुर जिले में एक-एक शख्स की जा’न गई।

