मुजफ्फरपुर। पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की द’र्दनाक मौ’त हो गई है। घटना के बाद परिजनों में ची’ख-पु’कार मच गई है। घ’टना जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर श्री राम पंचायत के तीसरा बिशनपुर गांव की है। जहां दो सगे भाई की डू’बने से मौ’त हो गई। बताया जा रहा है कि दोनो शौच के लिए निकले थे। इसी बीच एक युवक का पैर फिसल गया।
जिससे वह गहरे पानी में जाने लगा। उसके शो’र म’चाने पर दूसरे भाई की उसपर ध्यान गया। इसपर दूसरे भाई ने उसका हाथ प’कड़ लिया। इसी क्रम में दूसरा भाई भी पानी के अंदर चला गया। देखते ही देखते दोनों भाई गहरे पानी मे चला गया। जिससे दोनों की द’र्दनाक मौ’त हो गई।
इसके बाद परिजनों में ची’ख-पु’कार मच गई है। मृ’तक दोनों युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर श्री राम पंचायत के तीसरा बिशनपुर गांव के कुमोद पासवान के 14 वर्षीय पुत्र निकेश कुमार और 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है।
इधर, घटना की जानकारी लोगो ने सकरा थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची सकरा थाना की पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल की छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया गया। मामले में सकरा पुलिस का कहना है कि छानबीन की गई है। परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।

