औरंगाबाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड अनुग्रह नारायण रोड एवं रफीगंज स्टेशन के बीच देवरिया को कुरहमा नरेश हॉल्ट पर गुरुवार की देर रात ट्रेन से कटकर एक 46 वर्षीय शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के कुरहमा गांव निवासी रामनरेश चौधरी के रूप में की गई है। जो कुरमा पंचायत के खैरी विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे।
![]()
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक शिक्षक की पहचान पॉकेट से मिले आधार कार्ड से की गई है। हॉल्ट के कर्मियों ने मृतक के परिजनों एवं ओबरा थाना को दी। हादसे की सूचना मिलते ही ओबरा थाना की पुलिस एवं मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें मृत पाया। लेकिन ओबरा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे देर रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।

पोस्टमार्टम कराने पहुंचे सदर अस्पताल औरंगाबाद में मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि गुरुवार को विद्यालय से छुट्टी लेकर अपनी बेटी के घर गए हुए थे और इंटरसिटी ट्रेन से रात्रि में गया से कुरहमा लौट रहे थे लेकिन उसी दौरान बीती रात को कुरहमा हॉल्ट के समीप ट्रेन की गति धीमी होने के कारण प्लेटफार्म पर उतारने के क्रम में अनियंत्रित होकर ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई।




