पति की पि’टाई से नाराज पत्नी ने किया सु’साइड:अ’वैध सं’बंध का वि’रोध करती थी पत्नी

नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के खजुरिया बीघा गांव में शुक्रवार को विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका खजुरिया बीघा गांव निवासी सुखु चौधरी की (22) वर्षीया पत्नी नेहा देवी है।आकौर गांव निवासी मृतक के पिता विरजु चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी नेहा की शादी ड़ेढ़ वर्ष पूर्व खजुरिया बीघा गांव निवासी सुखु चौधरी के साथ हुई थी। जिससे 6 माह की एक बच्ची भी है। कुछ महीनों से उनके दामाद का अवैध संबंध उसकी भाभी से चल रहा था। कई बार दोनों के पकड़े जाने के बाद समझाया बुझाया गया था।

हरियाणा: मोबाइल पर सुसाइड नोट लिख युवक ने लिया स्क्रीन शॉट, फिर उठाया ये  खतरनाक कदम - Haryana Young man screen shot writing suicide note mobile  dangerous step lcla - AajTak

इसी विवाद को लेकर उनकी बेटी के साथ अक्सर दामाद के द्वारा मारपीट किया जाता था। शुक्रवार के दिन भी जब बेटी ने इसका विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसके साथ बेरहम तरीके से मारपीट की जिसके बाद वह जहर खा आत्महत्या कर ली।घटना का पता उन्हें आसपास के लोगों के द्वारा मिला जब वह घर पहुंचे तो दामाद छोड़ पूरा ससुराली परिवार फरार था। मौके से पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई।

नगरनौसा थाना अध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि मृतका के पति पर भाभी के साथ अवैध संबंध रहने का पत्नी विरोध करती थीं। जिसे लेकर अक्सर पति के द्वारा पत्नी की पिटाई की जाती थी। उसी प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने जहर खुदकुशी कर ली है। पुलिस विवाहिता के पति को हिरासत में लेते हुए अग्रसर कार्रवाई में जुट गई है एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading