सीवान में राजस्व विभाग का बड़ा बाबू घू’स लेते गि’रफ्तार:निगरानी टीम ने 1 लाख के साथ दबोचा

सीवान में निगरानी की टीम ने राजस्व विभाग के प्रधान लिपिक को घूस लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम में जियाउल हक को एक लाख रुपए के साथ दबोचा है। प्रधान लिपिक की गिरफ्तारी समाहरणालय स्थित राजस्व कार्यालय से शुक्रवार की दोपहर को हुई। निगरानी विभाग पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है।

निगरानी टीम ने 1 लाख के साथ दबोचा, पूछताछ के लिए पटना ले गई टीम | Bada Babu  of Revenue Department arrested for taking bribe in Siwan, Surveillance team  caught with 1

बताया जाता है कि निगरानी विभाग को पहले से ही इस बारे में सूचना थी। इसके बाद प्रधान लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर पटना चली गई। इधर अचानक राजस्व विभाग के प्रधान लिपिक जियाउल हक की गिरफ्तारी के बाद सीवान जिला प्रशासन में हड़कंप मच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि निगरानी विभाग को प्रधान लिपिक के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसके बाद निगरानी विभाग के डीएसपी अरुणोदय पांडेय के नेतृत्व में टीम सीवान पहुंची और करीब एक लाख रुपए के साथ उनको अपने साथ गाड़ी में बैठाकर लेकर चली गई। जिसको लेकर विभाग के कर्मियों में खलबली मच गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने राजस्व कार्यालय से करीब एक लाख रुपए के साथ उनकी गिरफ्तारी की है। बताया जा रहा है की गिरफ्तार प्रधान लिपिक से निगरानी विभाग की टीम पूछताछ करेगी जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं राजस्व कर्मी प्रेम कुमार मांझी ने बताया की निगरानी विभाग की टीम सीवान समाहरणालय स्थित राजस्व विभाग के कार्यालय पहुंची तो सभी लोगों को एक तरफ करके प्रधान लिपिक जियाउल हक अंसारी को अपने साथ ले लिया।

जब हम लोगों ने उनका आइडेंटी मांगी तो उन्होंने अपना आईडेंटिटी दिखाते हुए उन्हें अपने साथ पकड़ कर ले जाने लगे। प्रेम कुमार मांझी ने बताया कि उनके द्वारा धक्का-मुक्की भी किया गया। फिलहाल सीवान में राजस्व विभाग के लिपिक की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading