बांका में कांवरिया की मौ’त:सुल्तानगंज से जल भरकर पूजा करने के लिए देवघर जा रहा था

बांका के सुईयां में बस से गिरकर कांवरिया की मौत हो गई। उक्त कांवरिया की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। फिलहाल सुईया पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है। बता दें कि कांवरिया सुल्तानगंज से देवघर के लिए जल भरकर पूजा करने जा रहा था। तभी बेलहर थाना क्षेत्र के लेटवा मोड़ के पास बस से उतरते तीखी मोड़ के पास वह बस से गिर गया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।

बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सुईया पुलिस मृतक कांवरिया का शिनाख्त करने में जुट है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया।

बता दें कि कांवरिया सुल्तानगंज से देवघर के लिए जल भरकर पूजा करने बस से जा रहा था। तभी शनिवार सुबह 5 बजे बस से गिरकर उसकी मौत हो गई। घटना देवघर सुल्तानगंज के बेलहर थाना क्षेत्र के लेटवा मोड़ के पास घटी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.