कटिहार में भैंस चुराने आए बदमाशों ने 45 वर्षीय किसान चिचाई मंडल को गोली मार दी। सीने पर गोली लगने के कारण घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गई। घटना समेली प्रखंड के खैरा गांव का। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। जहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं परिजनों के फर्द बयान को दर्ज कर मामले के अनुसंधान में जुट गए है।

इस घटना से पूर्व बदमाशों ने किसान के बकरी चुरा लिए थे। चोरी होने के बाद किसान अपने कामत में ही सोता था। इसी दौरान रात 12 बजे बदमाश फिर से चोरी करने के लिए पहुंचे थे। जहां किसान ने अपने भैस को बचाने के लिए अपनी जान दे दी।

घटना के बारे में मृतक किसान चिंचाई मंडल के बड़े भाई चुलाई मंडल ने बताया कि वे लोग समेली प्रखंड क्षेत्र के लालचन खैरा गांव के निवासी है। कुछ दिन पूर्व कामत से उनके भाई के बकरियों को अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया था। तब से उनका भाई छोटे भाई के साथ कामत पर ही सोते थे। बीती रात भी दोनों भाई कामत पर सोने के लिए गए थे। उसी दौरान रात 12 बजे चार की संख्या में बदमाश उनके कामत पहुंचे। जहां बदमाश भैंस खोलने जा ही रहे थे इसी दौरान किसान की नींद खुल गई और अपने भैंस को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गए।

जब किसान से बदमाश जीत नहीं पाए तो एक बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। गोली किसान के सीने पर लगी और घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश फरार हो गए। बैठक के छोटे भाई के द्वारा घर वालों को इसकी जानकारी दी गई। परिजन घटनास्थल पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और हर बिंदु पर जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों के फर्द बयान को दर्ज कर घटना की जांच में जुट गए।



