नेपाल में शादी करने वाली भारतीय महिलाओं को नागरिकता तुरंत:नेपाल में नया विधेयक

नेपाल की संसद ने आज बहुप्रतीक्षित नागरिकता विधेयक को बहुमत से पारित कर दिया है। अब इस ऐतिहासिक बिल के संसद के ऊपरी सदन में पास होने के बाद राष्ट्रपति के पास इसे भेजा जाएगा।इस बिल के पारित होने के बाद नेपाल में रह रहे लाखों ‘अनागरिक’ के नेपाली नागरिकता मिलने का रास्ता खुल गया है। सरकारी आंकडे़ के मुताबित नेपाल में नागरिकताविहीन नागरिकों की संख्या करीब 15 लाख के आसपास है जो नए कानून के अभाव में नागरिकता प्रमाण पत्र लेने से वंचित थे।

भारत के इलाकों को अपना बताने के बाद अब नया झटका देने की तैयारी में जुटा  नेपाल indian women married to nepalese men will wait for seven years for  nepal citizenship –

नेपाल में कई पीढी से रह रहे नेपाली नागरिकों को अब बिना किसी व्यवधान के नागरिकता मिल सकेगा। इसी तरह नेपाल में जन्में ऐसे नागरिकों के बच्चे के भी नेपाल की वंशज नागरिकता मिलने का रास्ता खुल गया है जिनके पास जन्मसिद्ध के आधार पर नागरिकता मिला था।

2015 में बने संविधान में इसको खत्म कर दिया था
इस नए नागरिकता बिल के पास होने के बाद भारत से ब्याह कर आने वाली बेटियों को सहज ढंग से ही नेपाल की वैवाहिक अंगीकृत नागरिकता मिलने का रास्ता खुल गया है।

सन 2015 में जब नेपाल में नया संविधान जारी किया गया था उस समय भारतीय महिलाओं के नेपाल में शादी करने के बाद नागरिकता के पुराने प्रावधान को खत्म कर दिया गया था। उसके बाद ओली सरकार के समय इसमें संशोधन किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading