बिहार में DSP का प्रमोशन हुआ र’द्द, फिर से बन गए इंस्पेक्टर; जानें पूरा मामला

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-12 के डीएसपी डॉ. शंकर कुमार झा की प्रोन्नति को रद्द कर दिया गया है। साथ ही इंस्पेक्टर के तौर पर उनकी सेवा पुलिस मुख्यालय को वापस कर दी गई है। गृह विभाग ने इससे संबंधित संकल्प जारी कर दिया है।संकल्प के मुताबिक डॉ. शंकर कुमार झा वैशाली जिले में जब इंस्पेक्टर पद पर पदस्थापित थे तो विभागीय कार्यवाही शुरू की गई थी। विभागीय कार्यवाही लंबित रहते वर्ष 2016 में उन्हें डीएसपी में प्रोन्नति मिल गई। डीजीपी के संज्ञान में मामला आने के बाद इससे संबंधि फाइल गृह विभाग को भेजी गई।

बिहार में DSP का प्रमोशन हुआ रद्द, फिर से बन गए इंस्पेक्टर; जानें पूरा मामला

विभागीय कार्यवाही लंबित रहने के बावजूद शंकर कुमार झा को प्रोन्नति के लिए योग्य पाए जाने की अनुशंसा करने को लेकर पुलिस मुख्यालय से स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया। इसपर पुलिस मुख्यालय ने उनकी प्रोन्नति के लिए की गई अनुशंसा को वापस ले लिया।इसके बाद गृह विभाग ने पुलिस उपाधीक्षक को भी पक्ष रखने का मौका दिया। लेकिन, प्रोन्नति नियम के अनुसार नहीं होने के चलते उनके पक्ष को स्वीकार योग्य नहीं पाया गया। अब गृह विभाग ने उनकी प्रोन्नति को रद्द करते हुए उनकी सेवा पुलिस मुख्यालय को वापस कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading