जमुई में सरकारी राशन को डकारने के मामले अक्सर सामने आते हैं। लेकिन, एक स्कूल के एक हेड मास्टर के द्वारा अपने पिट्ठू बैग में MDM का सेव ले जाते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया। ताजा मामला लक्ष्मीपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतरिया,नौडीहा का बताया जाता है।

यहां ग्रामीणों ने स्कूल के हेडमास्टर संतोष कुमार सिंह को मिड-डे मील (Mid Day Meal) योजना के तहत बच्चों को मिलने बारे फल को चुरा कर अपने फिट्टू बैग में भरकर ले जाते समय रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब उन्होंने हेडमास्टर को रंगे हाथों पकड़ लिया और बैक को दिखाने के लिए कहा तो उन्होंने बैग दिखाने से साफ इनकार करने लगा। जिसके बाद शोर-शराबे के बीच एक आदमी पीछे से जाकर हेड मास्टर साहब का बैग का चैन खोल दिए, बैग का चैन खोलते ही अंदर से प्लास्टिक के थैले में भरा सेब निकल कर बाहर आ गया।

इसके बाद मास्टर साहब के होश उड़ गए।हेडमास्टर साहब के बैग से एप्पल निकलते के बाद कहा कि हम भी आप लोगों के गांव घर के ही है। इस तरह मेरे साथ मत कीजिए। मेरा भी मालिकाना हक इस सेब पर। हो हल्ला होने पर सड़क पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने चोरी कर बच्चे का सेब घर ले जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के द्वारा पकड़े जाने पर हेडमास्टर साहब उलटा गांव के लड़के पर सेब नही खिलाने का आरोप लगा रहे है और कह रहे की सेब नही दिए तो अपलोग मेरे साथ ऐसा किया।

सावन महीने में भी बच्चे को 200 रूपये सेब खरीद कर खिला रहे हैं। हमे चोर बना रहे है।ं इस मामले में जमुई DPO MDM के शिवकुमार शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और आरोप साबित होने पर शिक्षक पर करवाई करने की जाएगी।



