बिहार के इन 5 जिलों के वार्डों की गलियां होंगी रोशन, पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत लगेगी सोलर स्ट्रीट लाइट

बिहार के पांच जिलों के 83 ग्रामीण वार्डों में सबसे पहले सोलर स्ट्रीट लाइट लगेगी। इसको लेकर पंचायती राज विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। साथ ही एक करोड़ 88 लाख की राशि भी स्वीकृत कर दी गई है। ताकि कार्य जल्द शुरू किया जा सके। पॉयलट प्रोजेक्टर के तहत पांच वार्डों में 880 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। इन वार्डों में योजना के सफल क्रियान्वयन के बाद राज्य के सभी एक लाख 11 हजार वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का आदेश जारी होगा।

दिल्ली वाले हो रहे है स्ट्रीट लाइट के खराब होने से परेशान, बढ़ी अपराध की  संख्या - delhi-people-in-tension-because-of-defective-street-light

पांच जिले के पांच ग्राम पंचायतों के वार्ड का चयन इसके लिए किया गया है। पूर्वी चंपारण के बंजरिया प्रखंड की सिसुआ पंचायत, भोजपुर के जगदीशपुर प्रखंड की दावा पंचायत, नालंदा के हरनौत प्रखंड की बराह (कल्याण बिगहा) पंचायत, मुंगेर के तारापुर प्रखंड की मानिकपुर और खगड़िया के परबत्ता प्रखंड की मोहद्दीपुर पंचायत का चयन पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत किया गया है।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना के अंतर्गत राज्य के सभी एक लाख 11 हजार ग्रामीण वार्डों में दस-दस सोलर स्ट्रीट लाइटें लगनी हैं। लाइट लगाने के लिए एजेंसियों का चयन कर लिया गया है। शहरों की तर्ज पर गांवों के चौराहों और रास्तों पर रोशनी रहे, इसी मकसद से यह योजना सात निश्चय-2 के अंतर्गत पूरी करनी है। बिजली के पोल पर सभी लइटें लगाई जाएंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.