बिजनेसमैन के अकाउंट से उड़ाया 1 लाख:आर्मी जवान का व्हाट्सएप डीपी लगा कर धो’खाधड़ी

नवादा में एक पेंट दुकानदार से साइबर अपराधियों ने लगभग एक लाख रुपये की ठगी कर लिया। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार नगर थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के तरकीब अपना रहे हैं। इस बार एक पेंट दुकानदार से एक लाख रुपये ऐसे ठग लिया जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, पुल पार स्थित नवादा पेंट्स एंड हार्डवेयर नामक दुकान के दुकानदार के पास एक रणदीप सिंह नामक व्यक्ति का कॉल आता है।

फ्लैट देने के नाम पर की 103 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस ने कंपनी के निदेशक को  किया अरेस्ट | 103 crore fraud in the name of giving flat, police arrested  the director

इसके बाद करीब 33 हजार रुपये के पेंट का आर्डर दिया जाता है और कहा जाता है कि आप पेंट को वीआईपी कॉलोनी के पास भेजवा दीजिए, मैं वहीं पर पेमेंट कर देंगे। जिसके बाद दुकानदार मोबस्सीर रज्जा पेंट को लेकर वीआईपी कॉलोनी के पास पहुंचते हैं। फिर दुकानदार उस व्यक्ति को कॉल करता है कि मैं वीआईपी कॉलोनी के पास आ गया हूं। जिस पर उधर से बोला जाता है कि तुरंत आ रहा है। पहले यूपीआई से आपका पेमेंट कर देता हूं। कुछ देर बाद वह दुकानदार के मोबाइल पर एक लिंक भेजता है जिसे क्लिक करने को कहा जाता है।

लिंक को क्लिक करते ही दुकानदार के अकाउंट से पहले तो 2 हजार रुपये कट जाता है। फिर कई किश्तों में उसके खाते से लगभग एक लाख रुपये निकल जाता है। उसके बाद दुकानदार को समझ में आता है कि हम किसी साइबर फ्रॉड के चक्कर में पड़ गए हैं। फिर दुकानदार आनन-फानन में पेंट को लेकर पुनः दुकान पहुंचते है।

वहीं, पीड़ित दुकानदार मिरदा टोली निवासी मोबस्सीर रज्जा ने बताया कि कई किश्तों में मेरे खाते से अवैध रूप से 99 हजार 666 रुपये की निकासी की गई है। उस व्यक्ति के व्हाट्सएप डीपी में आर्मी जवान का फोटो लगा हुआ था। फिलहाल पीड़ित दुकानदार नगर थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading