अब ‘हैंड बैंड’ से डाकबम कांवरियों की पहचान:पहलेजा घाट से जलबोझी के बाद सोनपुर में ही पहनाया जाएगा, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

मुजफ्फरपुर। अब डाकबम कांवरियों की पहचान उनका ‘ हैंड बैंड’ होगा। जिन डाकबम के पास ये बैंड नहीं होगा। उन्हें सामान्य कांवरियों के साथ गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक करना होगा। मुजफ्फरपुर और सारण जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से ये रणनीति तैयार कर आदेश जारी किया है। इसकी जानकारी देते हुए SDM पूर्वी ने बताया कि पहलेजा घाट से डाकबम रविवार को जलबोझी कर गरीबनाथ मंदिर के लिए निकलेंगे।

सोनपुर में लालू यादव चौक पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनुक्ति की गई है। वहीं पर सभी डाकबम को हैंड बैंड पहनाया जाएगा। यही उनकी पहचान होगी। गरीबनाथ मंदिर में डाकबम के लिए जलाभिषेक करने की अलग व्यवस्था रहती है। उन्हें बोलबम कांवरियों से पहले जलाभिषेक कराया जाता है। अगर जिन डाकबम के पास ये बैंड नहीं होगा। उन्हें सामान्य कांवरियों के साथ जलाभिषेक करना होगा।

अक्सर ऐसा देखा जाता था कि बोलबम वाले कांवरिये लंबी लाइन से बचने के लिए मंदिर से पहले डाकबम में शामिल हो जाते थे। इससे अधिक भीड़ और अफरातफरी की स्थिति उतपन्न हो जाती थी। इसे देखते हुए यह नई रणनीति तैयार की गई है। रविवार शाम में डाकबम कांवरिये जलबोझी कर पहलेजा घाट से निकलते हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट माइक के माध्यम से लगातार एनाउंस करेंगे। डाकबम कांवरियों को जानकारी देंगे कि बैंड पहनना अनिवार्य है। उन्हें सूचित करेंगे बिना बैंड के किसी भी डाकबम को गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लाइन में नहीं लगने दिया जाएगा। पहलेजा घाट पर भी एनाउंस की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading