बेगूसराय में तीन बच्चे सोमवार को कुएं में जा गिरे। इनमें से दो को ग्रामीणों ने बचा लिया पर एक बच्ची की पानी में डू’बने से मौ’त हो गई। तीनों ही सावन के दूसरे सोमवार की पूजा के लिए फूल तोड़ने निकले थे। इसी दौरान उन्हें आवारा कुत्तों को झुंड ने दौड़ा दिया। कुत्तों से ड’रकर भाग रहे बच्चे गलती से कुएं जा गिरे थे। घ’टना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की है।
कुछ लोगों ने बच्चों को गिरते देख लिया। जिसके बाद उन्हें बचाने की कोशिश में कुएं में उतरे। स्थानीय लोगों ने तीनों को बाहर निकाला। इनमें पहसारा पश्चिमी निवासी संतोष तांती की 15 साल की बेटी नीलम कुमारी की मौ’त हो गई। वहीं, डिवीजन तांती की 12 साल की बेटी रीता कुमारी और जोगो तांती के 15 साल के पुत्र रामप्रीत कुमार की स्थिति ना’जुक बनी हुई है।
तीनों भगवान शिव की पूजा के लिए फूल तोड़ने घर से निकले थे। जैसे ही वो पहसारा पश्चिमी गांव में पहुंचे, कुत्तों के झुंड ने उन्हें दौड़ाना शुरू कर दिया। बच्चे भागने लगे और एक पुराने कुएं में जा गिरे।
आस-पास के लोगों की जब नजर पड़ी तो सीढ़ी लगाकर तीनों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने फौरन तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने नीलम को मृ’त घोषित कर दिया। घ’टना की सूचना पाकर नावकोठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच प’ड़ताल में जुटी हुई है।

