नालंदा में एक मरीज के अस्पताल पहुंचते ही ह’ड़कंप मच गया। दरअसल, एक युवक को सांप ने का’ट लिया था। इसके बाद वो सांप को पकड़ सीधा अस्पताल पहुंच गया। युवक ने सांप को केन में बंद कर दिया था। वहीं, जिंदा सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। मामला बुधवार की सदर अस्पताल का है।
युवक डॉक्टर को बोला कि इसी सांप ने का’टा है। इस वजह से इसको पकड़कर लाया गया है। पीड़ित युवक के भतीजे बब्लू कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान डॉक्टर पूछते हैं कि कौन सा सांप का’टा है। इस कारण वह सांप को पकड़ ले आए हैं। इधर, अस्पताल में जिंदा सांप देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई। अस्पतालकर्मी भी पहुंच गए।
सांप को देखने के बाद डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। युवक जयराम यादव की हालत ठीक है। वह परबलपुर थाना इलाके के लड़ुआरी गांव का है। बुधवार को खेत में काम करने के दौरान सांप ने का’ट लिया था। जयराम यादव ने बताया कि खेत में आरी बना रहा था । इसके बाद पानी पीने के लिए चापाकल पर गया, जहां सांप ने उसे का’ट लिया।
बारिश की वजह से सर्पदंश की घ’टनाएं जिले में बढ़ गई है। बुधवार को ही बिहार थाना क्षेत्र के उपरावां गांव में ज’लावन लाने के दौरान महिला स’र्पदंश की शिकार हो गई। महिला कुंदन कुमार की पत्नी नीरू देवी है। परिजनों ने बताया कि सुबह में खाना बनाने के लिए जलावन लाने गई थी। इसी दौरान वह स’र्पदंश की शिकार हो गई। इसके बाद परिजन उसे इलाज कराने के बजाय झाड़-फूंक कराने लेकर चले गए । दोपहर बाद उसकी त’बीयत बि’गड़ने लगी। इसके बाद उसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद महिला की हालत ठीक है।

