यूनिवर्सिटी नहीं देगी डिग्री…ISRO नहीं जा पाएगी अनुष्का:छात्रा ने ISRO के लिए किया क्वालीफाई

मगध यूनिवर्सिटी की लापरवाही छात्रों पर भारी पड़ रही है। ISRO में एडमिशन के लिए टेस्ट क्वालीफाई कर चुकी एक अनुष्का को विश्वविद्यालय डिग्री नहीं दे रहा है। डिग्री के बिना अनुष्का को ISRO में एडमिशन मिलना मुश्किल है। अनुष्का ने राज्यपाल से भी गुहार लगाई है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि उनके यहां 2 साल से वीसी नहीं है। इसके चलते ये परेशानी आ रही है।

अनुष्का ISRO का टेस्ट क्वालीफाई कर अब इस आस में बैठी है कि उनको डिग्री मिले और वो ISRO में एडमिशन ले पाएंगी।

अनुष्का बचपन से पढ़ने में काफी अव्वल रही हैं। उसका रुझान हमेशा से साइंटिस्ट बनने में रहा है। वो अर्थ और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा एनजीओ इन्फॉर्मेशन साइंस अर्थ ऑब्जर्वेंट में एडमिशन लेना चाहती हैं। इसी फिल्ड में वह आगे अपना फ्यूचर भी देखती हैं।

अनुष्का का कहना है कि मैंने यह सपने में भी सोचा नहीं था कि मगध यूनिवर्सिटी की लापरवाही मेरे सपनों पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि आए दिन मगध विश्वविद्यालय की कहानियां सुनने को मिलती थी सेशन लेट होने की वजह से तो कभी डिग्री की वजह से। लेकिन अब यह घटना मेरी साथ घट रही है। इस बीच में बहुत परेशान हूं, अगर मेरा एडमिशन सच में नहीं होता है तो मैं PIL फाइल करूंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading